Post Office Senior Citizens Savings Scheme: रिटायरमेंट के बाद जब सैलरी आना बंद हो जाए तो रोजमर्रा के खर्चे कैसे पूरे हों? रिटायरमेंट के करीब पहुंच रहे लोगों को अक्सर यह चिंता खाए रहती है। कैसा हो कि आपको रिटायरमेंट के बाद भी रेगुलर इनकम मिलती रहे, जिससे आप अपने खर्चे पूरे कर सकें। डाकघर की एक योजना से यह संभव हो सकता है। यह है सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम। इस योजना में एकमुश्त निवेश करना होता है और हर तीन महीने में ब्याज आय खाते में आती रहती है। पति और पत्नी दोनों मिलकर इस योजना में जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। दोनों अपनी बचत इस योजना में इन्वेस्ट करें, तो अच्छी खासी इनकम जनरेट कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।