भरतपुर। राजस्थान कांग्रेस में नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद शुरू हुआ घमासान अब व्यक्तिगत आरोपों तक पहुंच गया है। पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने बुधवार को लगातार दो सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और भरतपुर-डीग संगठन पर निशाना साधा। सुबह उन्होंने निकाय चुनाव में हार के लिए दोनों जिलाध्यक्षों को जिम्मेदार ठहराते हुए डोटासरा पर भी सवाल उठाए। इसके बाद जारी दूसरी पोस्ट में उन्होंने डोटासरा के परिवार और रिश्तेदारों के RAS चयन, OBC प्रमाण पत्र और REET को लेकर गंभीर आरोप लगाए और जांच की मांग की।