Crude Oil Price: शुक्रवार दोपहर क्रूड ऑयल की कीमतों में अचानक 4 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। इससे पहले गुरुवार रात ब्रेंट क्रूड के दाम 101 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गए थे। शुक्रवार सुबह भी ये 100 डॉलर के आसपास बने हुए थे। वहीं, अब कीमत घटकर 96.85 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करती दिखी। इस बड़ी गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 900 अंकों तक गिर गया था। इसके बाद बड़ी रिकवरी आई और यह 331 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।