Tata Group के शेयरों में आज मंगलवार को अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली है। टाटा केमिकल्स के शेयर में सुबह 11 बजे 20 फीसदी का अपर सर्किट देखने को मिला। टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन का शेयर भी करीब 15 फीसदी चढ़ गया। इसके साथ ही टीसीएस, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, टाटा एलेक्सी और टाटा टेक्नोलॉजीज में भी 5 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली। उधर टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर भी करीब 2 फीसदी ऊपर कारोबार करते नजर आए। बाजार में इस तेजी की सबसे बड़ी वजह टाटा संस की संभावित लिस्टिंग को माना जा रहा है।
