UPI Payments को लेकर इस समय लोगों के मन में कई सवाल हैं। अगर कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को 2000 रुपये से ज्यादा ट्रांसफर करे तो कितना चार्ज लगेगा? बाजार में यूपीआई से पेमेंट करने पर कितनी फीस लगेगी? आपके ऐसे सभी सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिल जाएंगे। सबसे पहले तो यह जान लें कि यूपीआई पेमेंट करने पर आम ग्राहकों पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, चाहे कितनी भी रकम ट्रांसफर की जाए। चार्ज सिर्फ मर्चेंट यानी दुकानदारों पर लगेगा। वह भी सभी दुकानदारों पर नहीं लगेगा। आइए विस्तार से जानते हैं।
