Why IT Stocks Rise Today: भारतीय आईटी शेयरों में भारी खरीदारी से आज मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 588 अंक की बढ़त के साथ 75,369 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर यह 0.32 फीसदी या 236 अंक की बढ़त के साथ 75,018 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 इस समय 0.22 फीसदी या 51 अंक की बढ़त के साथ 23,449 पर ट्रेड करता दिखा।
