AI Job Losses: भारत के सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर में इन दिनों भारी उथल-पुथल मची हुई है। दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी ओरेकल ने भारत में अपने लगभग 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। उद्योग जगत के जानकारों का मानना है कि इस व्यापक छंटनी के पीछे मुख्य कारण वैश्विक आर्थिक सुस्ती और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण जाने वाली नौकरियां हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओरेकल प्रबंधन ने मंगलवार सुबह 6 बजे कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा था, “आज आपका आखिरी वर्किंग डे है।” कंपनी ने इसे संगठनात्मक बदलाव का नाम दिया है और यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। वैश्विक स्तर पर ओरेकल करीब 30,000 कर्मचारियों की छंटनी कर रही है, और ऐसी आशंका है कि आने वाले कुछ ही हफ्तों में भारत में छंटनी का दूसरा दौर भी देखने को मिल सकता है।
