Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज बुधवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। बुधवार दोपहर एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 1.14 फीसदी या 1718 रुपये की बढ़त के साथ 1,52,479 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। सोने से इतर चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा कारोबार में चांदी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है। बुधवार दोपहर एमसीएक्स पर चांदी का भाव 2119 रुपये की गिरावट के साथ 2,38,773 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
