भरतपुर के रीको स्थित GSS में पास पेड़ पौधों में आग लग गई। आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। धीरे-धीरे आग फैलते हुए GSS पास खाली पड़े नेफेड के गोदाम के जंगल में पहुंच गई। फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने करीब 4 चक्कर के बाद आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग गिरदावर दलवीर सिंह ने बताया कि रीको इंड्रस्ट्रीज एरिया में स्थित GSS में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। वहां से आग फैलते हुए GSS के बगल में स्थित नेफेड के खाली गोदाम तक पहुंच गई। आग सिर्फ झाड़ियों में लगी थी। आसपास गेहूं और सरसों के गोदाम हैं। 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग को बुझाने की कोशिश कर रहीं हैं। आग अब काबू में हैं। लगभग आग बुझ चुकी है। 1 घंटे में आग पर काबू पाया गया है। हाल फिलहाल कोई नुकसान नजर नहीं आ रहा। आग सिर्फ पेड़ पौधों में लगी थी। तेज आग की वजह से फैली आग सबसे पहले आग GSS के जंगल में लगी। वहां से आग फैलते हुए नेफेड के खाली पड़े गोदाम तक पहुंच गई। नेफेड के पीछे जंगल में आग फैलते हुए चली गई। फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने करीब 4 चक्करों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मचारियों की आग बुझाने की कोशिश की, तेज हवा के कारण आग पूरे जंगल में फैलती हुई चली गई।
