Gold Rate Today on 17th June 2026: सोने की कीमत में आज बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में कीमतें लाल निशान पर दिखाई दी हैं। गुडरिटर्न्स के अनुसार, बुधवार सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट 270 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 250 रुपये की गिरावट के साथ 1,38,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 210 रुपये गिरकर 1,13,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। उधर चांदी का भाव 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ दिखा।