Gold Rate Today 24th July 2026: सोने की कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1850 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1700 रुपये की गिरावट के साथ 1,32,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1390 रुपये गिरकर 1,08,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।