CJP Protest: NEET पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में सियासत तेज हो गई है। दिल्ली से शुरू हुआ Gen Z Protest अब कई राज्यों तक पहुंच चुका है। विपक्षी दलों और कुछ फिल्मी हस्तियों के समर्थन से आंदोलन और बड़ा हो गया है। प्रदर्शनकारियों की सबसे बड़ी मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की है। हालांकि, सरकार के भीतर तस्वीर कुछ अलग दिखाई दे रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार का शीर्ष नेतृत्व फिलहाल धर्मेंद्र प्रधान को इस पूरे मामले के लिए जिम्मेदार नहीं मानता। इसी वजह से उनके केंद्रीय मंत्रिमंडल में बने रहने की संभावना जताई जा रही है। आइए जानते हैं कि धर्मेंद्र प्रधान कितने अमीर हैं।
