जोधपुर। जोधपुर कृषि मंडी में गुरुवार को मसाला फसल जीरा में तेजी देखी गई। जीरा में प्रति क्विंटल 100-150 रुपए तेजी दर्ज की गई। वहीं, सामान्य ग्राहकी के चलते अधिकांश कृषि जिंस में उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया, भाव सामान्य रहे। सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भावों में तेजी देखी गई। सोने के भावों में प्रति दस ग्राम 2000 रुपए व चांदी में भावों में प्रति किलोग्राम 4500 रुपए तेजी दर्ज की गई। इससे पहले बुधवार को सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भावों में गिरावट देखी गई थी। सोने के भावों में प्रति दस ग्राम 1200 रुपए व चांदी में भावों में प्रति किलोग्राम 6200 रुपए गिरावट दर्ज की गई थी।