राजस्थान ट्रैफिक डीजी अनिल पालीवाल ने मंगलवार को पंजाब से गुजरात को जोड़ने वाले भारतमाला, नेशनल हाईवे का निरीक्षण किया। वहीं बाहरी राज्यों से आने वाले संदिग्ध लोगों का टोल से डाटा लेने के साथ निगरानी रखने के निर्देश दिए गए है। डीजी पालीवाल ने कहा- सड़क सुरक्षा करना हमारी पहली प्राथमिकता है। बाड़मेर में बीते कुछ सालों से विकास हुआ है। इसके साथ ट्रैफिक भी बढ़ा है। एसपी के साथ मीटिंग कर सड़क हादसे में कमी लाने के लिए प्लानिंग बनाई गई है। दरअसल, राजस्थान के प्रशिक्षण एवं यातायात डीजी अनिल पालीवाल सीमावर्ती बाड़मेर जिले के दौरे पर है। यहांं पर उन्होंने जिले के बॉर्डर इलाके से पंजाब से गुजरात को जोड़ने वाले भारतमाला हाईवे सहित नेशनल हाईवे की सड़कों को ग्राउंड पर जाकर देखा। सड़क हादसों में कमी लाने, यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करना तथा आमजन में जिम्मेदार वाहन संचालन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। सीमावर्ती जिले में बाहरी राज्यों से आने वाले संदिग्ध वाहनों की निगरानी रखने के लिए भी पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर टोल नाको पर निगरानी रखने कर उस वाहन के रुकने वापस जाने की हर गतिविधि पर भी नजर रखने निर्देश दिए हैं। डीजी अनिल पालीवाल ने कहा- सड़क सुरक्षा हम सबकी प्राथमिकता है। गत दिनों में मैने चितौड़गढ़ और जैसलमेर जिले का भी दौरा किया था। डिस्ट्रिक्ट रोड सेफ्टी कमेटी एक महत्वपूर्ण कड़ी होती है। जिले में क्या-क्या किया जाना होता है उसका रिव्यू करती है। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय की तरफ से भी दिशा-निर्देश रहते है। बाड़मेर में काफी विकास हो रहा है। उसके साथ-साथ ट्रैफिक बढ़ा है। यातायात की सुरक्षा भी जरूरी है। उसी सब्जेक्ट पर प्रमुख हाईवे और महत्वपूर्ण रोड है। उनको देखा गया है। बाड़मेर एसपी से भी चर्चा हुई है। आने वाले दिनों में रोड एजेंसी क्या सुधार कर सकती है। पुलिस इसमें क्या कर सकती है। ग्राउंड पर देखने पर बहुत सारी चीजें समझ में आती है। सुरक्षा के लिए क्या कर सकते है।
