भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ आज झुंझुनूं दौरे पर रहीं। मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राखी राठौड़ ने कांग्रेस राज पर निशाना साधते हुए भजनलाल सरकार में महिला सुरक्षा और उनके आर्थिक विकास के मजबूत दावों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि जनता ने 12 साल पहले नरेंद्र मोदी सरकार पर जो भरोसा जताया था, सरकार ने उसे पूरी तरह निभाया है। ​महिला अपराधों में 10% की कमी कांग्रेस राज की तुलना में अब राजस्थान में महिला अपराधों में 10 फीसदी की कमी आई है। पूर्ववर्ती सरकार के समय राजस्थान रेप के मामलों में लगातार नंबर वन पर था, जिससे महिलाओं को काफी तंज झेलने पड़ते थे। ​महिला सुरक्षा के कड़े इंतजाम भजनलाल सरकार ने सुरक्षा के लिए कालिका यूनिट, राजकोप ऐप और हेल्प लाइन जैसी कड़ी व्यवस्थाएं की हैं। ​16 लाख लखपति दीदी ‘लखपति दीदी योजना’ के जरिए राजस्थान की 16 लाख महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और मजबूत बनी हैं। ​चुनावों में दिखेंगी ज्यादा महिला प्रत्याशी बीजेपी ने ही महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल की है। आने वाले चुनावों में महिलाओं को ज्यादा टिकट मिलेंगे। पंचायती राज से लेकर लोकसभा और विधानसभा तक महिलाएं 33% आरक्षण के साथ सदन में पहुंचेंगी।
प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने खुद बनाकर चखाया स्वाद
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा राजस्थान की ओर से आज झुंझुनूं के निजी होटल में एक अनूठे और स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत’ के संदेश से प्रेरित इस अभियान का नाम “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” रखा गया है। उन्होंने खुद रसोई की कमान संभाली और कम तेल में स्वादिष्ट व पौष्टिक व्यंजन तैयार करके दिखाए। उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं को इसका स्वाद भी चखाया और साबित किया कि कम तेल में भी जायकेदार खाना बनाया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ परिवार की जिम्मेदारी घर की महिला पर होती है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बीमारियों से बचने के लिए खान-पान में बदलाव बेहद जरूरी है। प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि ​स्वस्थ भारत के निर्माण की शुरुआत हमारी रसोई से होती है। अगर हम अपने दैनिक भोजन को संतुलित और कम तेल वाला बनाएंगे, तो हमारा परिवार और पूरा देश खुशहाल रहेगा। ये रहे मौजूद ​ हर्षिनी कुलरी (भाजपा झुंझुनूं जिला अध्यक्ष), ​ राजेन्द्र भाम्बू (झुंझुनूं विधायक), खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर, पूर्व विधायक रणवीर गुढा, मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, अरुण सिहाग (महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री), महेंद्र चन्दवा (ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री), प्यारेलाल ढुकीया (भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष), सरोज शयोराण (भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष) ​सी ए लोकेश अग्रवाल, किरण चौधरी, लोकेश मील, रवि लाम्बा और दीपक स्वामी आदि मौजूद रहे।