बाड़मेर में ATS आईजी राजेश सिंह के सामने पुलिस ने लूट कर भागे आरोपियों को आधे घंटे में पकड़ लिया। वहीं एक दूसरे हादसे में चाकू मार कर हत्या के मामले में डॉग स्क्वॉड के जरिए कातिल का पता लगाया। रेंज आईजी के सामने पुलिस लाइन में 2 क्राइम सीन रिक्रिएट किए गए। इन दोनों घटनाओं का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। हथियारों से लैस पुलिसकर्मियों ने आईजी के सामने ग्राउंड में नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। देखिए लूट के आरोपियों को पकड़ने की तस्वीरें… कंट्रोल रूम से सूचना, आधे घंटे में पकड़े बाड़मेर सिटी कोतवाली मनोज कुमार ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। महावीर नगर से लूट की वारदात को अंजाम देकर दो बदमाश पिकअप लेकर भागे हैं। उनके पास हथियार हो सकते हैं। इस पर जिले भर में ए श्रेणी की हथियारबंद नाकाबंदी करवाई गई। एक नाकाबंदी को तोड़कर बदमाश भाग गए। इस दौरान पुलिस ने पिकअप गाडी के टायर पर भी फायर किए गए। पुलिस की टीमों ने लगातार पीछा कर पिकअप को रुकवाकर 30 मिनट में दो बदमाशों को पकड़ लिया। मर्डर के आरोपी डॉग स्क्वॉड ने पकड़े दूसरे सीन में दो लोगों ने एक युवक चाकू से मर्डर कर दिया। मौके से भाग गए। इसकी सूचना मिलने पर जांच अधिकारी और एफएसएल, एमओबी और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंची। एफएसएल और एमओबी टीमों ने मौके से सबूत जुटाए। संदिग्ध वस्तु को जब्त किया गया। आरोपियों के रूमाल को डॉग स्क्वायड को सुगाने पर आसपास इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। डॉग स्क्वायड खोजते हुए करीब 15 मिनट में झाड़ियों में छिपे दोनों आरोपियों तक ले गए। वहां पर छिपे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले पुलिस लाइन में परेड का आयोजन हुआ। वहीं आईजी और बाड़मेर एसपी चूनाराम जाट ने पुलिस लाइन में पौधारोपण भी किया। आईजी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण करने के साथ वहां की व्यवस्थाओं का देखा। पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। इसमें एसपी, एएसपी, डीएसपी अधिकारी भी शामिल हुए। परेड की सलामी आईजी राजेश सिंह ने ली। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया गया।

You missed