धौलपुर नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त गुमान सिंह सैनी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सैनी कथित तौर पर 40,000 रुपए की रिश्वत लेते और गिनते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में रिश्वत देने वाला ठेकेदार का सुपरवाइजर हेमंत उनसे 2 प्रतिशत के बजाय ढाई प्रतिशत कमीशन देने की बात कर रहा है। इस मामले पर वर्तमान एक्सईएन और कार्यवाहक आयुक्त गुमान सिंह सैनी ने अपनी सफाई दी है। उनका कहना है कि चूरू का एक ठेकेदार उन पर फर्जी बिलों को पास करने का दबाव बना रहा था। यह वीडियो दिखाकर ठेकेदार ने दबाव बनाया है। एसपी को मामले की शिकायत दी है। 9 महीने पहले पूर्व कमिश्नर को किया गया था सस्पेंड
इससे पहले 11 सितंबर 2025 को भी धौलपुर नगर परिषद में रिश्वतखोरी का एक बड़ा मामला सामने आया था। भरतपुर एएसपी एसीबी अमित सिंह के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में धौलपुर नगर परिषद में 3.10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए 5 अधिकारी और कर्मचारियों को ट्रैप किया गया था। एईएन प्रिया झा, कैशियर भरत, ड्राइवर देवेंद्, यूडीसी नीरज, संविदाकर्मी हरेंद्र को एसीबी ने ट्रैप किया था। उस समय तत्कालीन नगर परिषद कमिश्नर अशोक शर्मा को ट्रैप नहीं किया था, लेकिन उनकी भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें संपेंड कर दिया गया था। नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठते रहे है सवाल
धौलपुर शहर की स्थिति को लेकर नगर परिषद के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन होते रहते हैं। शहर में गंदगी और सीवरेज के पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है, जिससे लोगों का जीवन नारकीय बना हुआ है।
स्थानीय नागरिक और सोशल मीडिया क्रिएटर्स इन समस्याओं को उजागर करने के लिए वीडियो बना रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि नगर परिषद आयुक्त द्वारा चहेते ठेकेदारों को प्राथमिकता से भुगतान किया जा रहा है। यह खबर भी पढ़े…
नगर परिषद के 5 अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार:बकाया भुगतान के लिए मांगे 3.10 लाख रुपए, कमिश्नर की भूमिका संदिग्ध, दौसा स्थित आवास में छापेमारी भरतपुर एएसपी एसीबी अमित सिंह के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने धौलपुर नगर परिषद में छापामार कार्रवाई की। टीम ने नगर परिषद में 3 लाख 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए 5 अधिकारी और कर्मचारियों को ट्रैप किया। (पढ़े पूरी खबर)
