Ashok Gehlot : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, यह देश किस दिशा में जा रहा है या किस दिशा में जाएगा, यह कोई नहीं जानता क्योंकि NDA सरकार ने जो तरीका अपनाया, उसमें उनकी कोई प्रतिक्रिया या कोई बयान नहीं देते। विपक्षी दलों की मांग पर भी कोई ध्यान नहीं देते हैं। पूरे देश में बहुत आक्रोश है। यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास पर चल रहे धरने के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जयपुर के अम्बेडकर सर्किल पर प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और कहाकि मोदी सरकार की चुप्पी ने ऐसे हालात पैदा कर दिए कि लोकसभा और राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष को प्रधानमंत्री आवास के सामने धरना देने को मजबूर होना पड़ा है।