जयपुर। नई दिल्ली में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके कुछ ही देर बाद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी जयपुर के अंबेडकर सर्किल से प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस इन नेताओं को विद्याधर नगर समेत अलग-अलग थानों में लेकर पहुंची।