कांग्रेस ने 4 नवंबर को होने वाली महा इंसाफ रैली में रूपनगर जिले से 1500 कार्यकर्ताओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा है। पूर्व मंत्री काका रणदीप सिंह नाभा, राणा केपी सिंह और अश्वनी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री काका रणदीप सिंह नाभा ने बताया कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें रैली की तैयारियों की जिम्मेदारी दी है। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से 500-500 कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य है। कार्यकर्ताओं के आने-जाने और अन्य जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए नाभा ने कहा कि राहुल गांधी वोट चोरी और लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग जैसे मुद्दे उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रैली में इन मुद्दों के साथ पंजाब से जुड़े जनहित के मामलों पर भी बात होगी। उन्होंने पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। नाभा ने कहा कि कानून-व्यवस्था, नशे की समस्या और सरकारी कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। सरकार का विज्ञापन बजट 1600 करोड़ रुपए- नाभा नाभा ने पंजाब सरकार के विज्ञापन खर्च पर भी सवाल उठाया। उन्होंने दावा किया कि सरकार का विज्ञापन बजट 1600 करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का सही इस्तेमाल हो और खनन सहित अन्य संसाधनों से होने वाली आय का उचित प्रबंधन किया जाए, तो लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकती हैं। उन्होंने लोगों से 4 नवंबर की महा इंसाफ रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राणा केपी सिंह, अश्वनी शर्मा और अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
