जयपुर। दीपावली से पहले राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगी। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के 7 लाख से अधिक कर्मचारी और 5 लाख से अधिक पेंशनर्स को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही करीब 6 लाख पात्र कर्मचारियों को बोनस देने का भी फैसला किया गया है।
