भीलवाड़ा शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार देर शाम अचानक मौसम बदलने से तेज हवा, बारिश और जमकर ओलावृष्टि हुई। तेज हवाओं के कारण फैक्ट्रियों के टीनशेड उड़ गए, दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और छतों पर लगे सोलर पैनलों सहित अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश ओर ओले गिरने से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। साथ ही फसलों को नुकसान होने की आशंका है। हमीरगढ़ में तेज बारिश ओर ओले गिरने से एक पेड़ गिर गया,एक गाय की मौत हो गई और मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। कई ओद्योगिक इकाइयों में नुक़सान हुआ चित्तौड़गढ़ रोड स्थित रीको ग्रोथ सेंटर में देर शाम तेज हवाओं के साथ तूफान आया और ओलावृष्टि हुई।तूफान की चपेट में आने से कई औद्योगिक इकाइयों को नुकसान पहुंचा है।फैक्ट्रियों के टीनशेड उड़ने, दीवारें क्षतिग्रस्त होने और ऊपर लगे सोलर पैनलों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।नुकसान का वास्तविक आकलन विस्तृत निरीक्षण के बाद ही हो सकेगा।घटना के बाद उद्यमियों में चिंता का माहौल है। हमीरगढ़ में नीम का पेड़ गिरा, गाय की मौत हमीरगढ़ में तेज बारिश और ओले गिरने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। करीब आधे घंटे तक तेज बारिश के बाद ओला वृष्टि हुई जिसके चलते फसलों को काफी नुक़सान का अनुमान है।नगरपालिका के वार्ड नंबर 20 स्थित बावरियों की झोपड़ियों में तेज तूफान के दौरान नीम का पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से एक गाय की मौत हो गई, जबकि पास के एक मकान की दीवार टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई। सर्वे के बाद स्पष्ट होगी नुकसान की स्थिति तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से औद्योगिक इकाइयों, किसानों और ग्रामीण परिवारों को नुकसान पहुंचा है। फैक्ट्रियों, सोलर पैनलों और फसलों को हुए नुकसान की वास्तविक स्थिति विस्तृत निरीक्षण और सर्वे के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।