ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव सचिन पायलट, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के अध्यक्ष परगट सिंह और AICC सचिव सूरज ठाकुर तरनतारन पहुंचे। शहर के T पॉइंट पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबीर सिंह भुल्लर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं का जोश देखकर गद्गद हुए केंद्रीय नेता, चुनावों की तैयारी का दिया मंत्र जिलाध्यक्ष राजबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि वरिष्ठ शीर्ष नेतृत्व के आगमन से तरनतारन के पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर सचिन पायलट और परगट सिंह ने खुशी जाहिर की। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों की तैयारियों में जुट जाने और कांग्रेस पार्टी की जन-कल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। कानून-व्यवस्था को लेकर AAP सरकार पर साधा तीखा निशाना कार्यक्रम के दौरान सचिन पायलट और परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की नीतियों और कानून-व्यवस्था पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “नागरिकों की सुरक्षा किसी भी सरकार की सबसे प्राथमिक जिम्मेदारी होती है, लेकिन AAP के राज में आज पंजाब में कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। दिनदहाड़े हत्याएं और आपराधिक वारदातें हो रही हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि बदलाव का झूठा नारा देकर सत्ता में आई आप सरकार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। संगठन को मजबूत कर जन-मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी कांग्रेस जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि पार्टी की मजबूत संगठनात्मक टीम और समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर कांग्रेस पंजाब की जनता की वास्तविक आवाज बनकर उभरेगी। आने वाले चुनावों के मद्देनजर पार्टी की गतिविधियों को और तेज किया जाएगा तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता पर उठाया जाएगा। इस मौके पर यूथ लीडर पंजाब सिंह, राजिंदर भंडारी, भोला जोहल, गुरजीत सिंह मुरादपुरा, सरपंच अंग्रेज सिंह चक सिकंदर, साहिब सिंह मुरादपुरा और लखविंदर सिंह सरपंच तख्तूचक समेत कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
