दशहरे पर पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए तरनतारन प्रशासन सतर्क रहा। डिप्टी कमिश्नर राहुल के निर्देश पर, एसडीएम खडूर साहिब संजीव शर्मा के नेतृत्व में प्रशासन और कृषि विभाग की टीम ने कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने पराली जलाने पर कार्रवाई कर मौके पर लगी आग बुझाई। इस टीम में डॉ. यादविंदर सिंह (क्लस्टर अधिकारी खडूर साहिब) और एएसआई बलदेव सिंह (पुलिस चौकी फतेहाबाद) शामिल थे। टीम ने गोइंदवाल साहिब, फतेहाबाद, भरोवाल, खडूर साहिब, मगलाणी, वड़िंग सूबा सिंह, संघर कलां और संघरकोट समेत कई गांवों का दौरा किया। किसानों से पराली न जलाने की अपील एसडीएम शर्मा ने किसानों से पर्यावरण और स्वास्थ्य को देखते हुए पराली न जलाने की अपील की। उन्होंने कृषि मशीनरी से इसके उचित प्रबंधन पर जोर दिया। डॉ. यादविंदर सिंह ने बताया कि पराली जलाने से जमीन की उपजाऊ शक्ति और मित्र कीट नष्ट होते हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान होता है। फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक किया मुख्य कृषि अधिकारी तरनतारन डॉ. तेजबीर सिंह भंगू के नेतृत्व में कृषि विभाग की ओर से भी किसानों को फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन ने किसानों से अपील की कि वे पराली न जलाकर पर्यावरण की सुरक्षा, मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ भविष्य के लिए अपना योगदान दें।
