डीग पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में फरार आरोपियों पर शिकंजा कसा है। पहाड़ी थाना पुलिस ने हरियाणा के मेवात से 26 साल के एक आरोपी को पकड़ा है। उसके पास से एक फर्जी एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक फर्जी सिम कार्ड बरामद हुआ है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शिकंजा 2.0’ के तहत हुई। गिरफ्तार आरोपी अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू (26) नूंह, मेवात (हरियाणा) के डोंडल गांव का रहने वाला है।आरोपी को 19 अक्टूबर की देर शाम गिरफ्तार किया गया।