नगर निगम की ओर से दशहरा महोत्सव पटेल मैदान में मनाया जा रहा है। यहां पहली बार ड्रोन और लेजर शो होगा। खास आतिशबाजी भी की जाएगी। इस मौके पर श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन, आतिशबाजी के साथ रावण के 65 फीट ऊंचे, कुंभकर्ण और मेघनाद के 45-45 फीट ऊंचे पुतले का दहन होगा। शहरवासी पटेल स्टेडियम पहुंचने लगे है। इससे पहले घसेटी मोहल्ला के श्री रघुनाथ जी के मंदिर से रघुनाथ जी की सवारी निकाली जा रही है। पहली बार निगम के दशहरा, गरबा और रावण दहन कार्यक्रमों में कांग्रेस पार्षद शामिल नहीं हो रहे हैं। पार्टी अपने बैनर तले गढ़वाल पैलेस में अलग से रावण दहन कर रही है।