कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कोटड़ी नहर में नाव पलट गई। हादसे में 7 लोग पानी में बह गए। महिला, नाविक समेत तीन लोग जैसे-तैसे बाहर निकल आए। चचेरे भाई समेत 4 युवक डूब गए। रेस्क्यू टीम लापता युवकों की तलाश कर रही है। हादसा मंगलवार शाम 5:30 बजे हुआ। नहर में आज ही पानी छोड़ा गया था। हादसे में एशू जोशी (19) निवासी संजय नगर, राहुल जोशी (18) निवासी संजय नगर, सूरज सिंह (22) निवासी रोड नंबर 2 और विकास वर्मा उर्फ सुमन (22) निवासी खेड़ा रसूलपुर (रामपुर) डूब गए। वहीं दीपक, महिला मान कंवर और नाविक सुरेश तैरकर बाहर आ गए।
पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…