तरनतारन जिले में लूट और वाहन चोरी की 2 घटनाओं में सदर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। पहले मामले में चीमा कलां निवासी आगाकार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पट्टी स्थित कोऑपरेटिव बैंक से डेढ़ लाख रुपए निकालकर घर लौट रहे थे। जब वह पट्टी मोड़ पुल पर पहुंचे तो मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी दाहिनी जेब से एक लाख रुपये छीन लिए और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दोनों अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
दूसरे मामले में रूर असल निवासी काबल सिंह की गाड़ी चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि अपनी गाड़ी नंबर PB 46 AC 0368 को पिद्दी सरहाली रोड स्थित केएस मैकेनिकल वर्कशॉप के बाहर खड़ा किया था। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस कुछ देर बाद जब वह वापस आए तो गाड़ी वहां से गायब थी। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिला।
इस संबंध में सदर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई राजपाल सिंह ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है।