डीडवाना में अज्ञात चोरों ने जिला बाल संरक्षण इकाई और किशोर न्याय बोर्ड (JJB) के संयुक्त सरकारी दफ्तर को निशाना बनाया। चोर ताले तोड़कर अंदर घुसे और कंप्यूटर मॉनिटर, प्रिंटर, कीबोर्ड और यूपीएस जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा ले गए। सुबह जब दफ्तर के कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा था और कंप्यूटर के उपकरण गायब थे। कर्मचारियों ने तुरंत उच्च अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास की गलियों और मुख्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।
