डीडवाना में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। दूसरे दिन तक जिला परिषद सदस्यों के लिए 15 और जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में 85 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने बताया कि जिला परिषद सदस्यों के लिए अब तक 14 उम्मीदवारों ने 15 नामांकन पत्र भरे हैं। इनमें 19 अक्टूबर को 2 और 21 अक्टूबर को 13 नामांकन पत्र मिले। इसी तरह, जिले की पांच पंचायत समितियों में दूसरे दिन तक 83 उम्मीदवारों ने कुल 85 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इटावा-बामनिया में 6, मकराना में 21, नावां में 23, परबतसर में 23 और पीलवा में 12 नामांकन पत्र भरे गए। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर है। इस दिन दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे।
