पंचायतीराज चुनावों के पहले फेज के लिए कांग्रेस और बीजेपी में टिकट फाइनल करने के लिए मैराथन बैठकें चल रही हैं। जिला परिषद मेंबर, पंचायत समिति मेंबर के उम्मीदवार के लिए जिलों से आए पैनल पर पार्टी स्तर पर बैठकों का दौर चल रहा है। कांग्रेस में 12 अक्टूबर को पहले फेज के लिए टिकट फाइनल होने की संभावना है। बीजेपी में 11 अक्टूबर को कई जिलों के टिकट फाइनल होने के आसार हैं। पहले फेज में 16 जिलों में जिला परिषद सदस्यों और 104 पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव होंगे। जिला परिषद सदस्यों के लिए जिला और पंचायत समिति मेंबर के लिए उपखंड स्तर पर नामांकन होंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर है। दोनों ही पार्टियों के पास अब उम्मीदवार फाइनल करने के लिए 2 दिन का वक्त बचा है। जिला प्रमुख और प्रधान के दावेदार अभी से सक्रिय जिला प्रमुख और प्रधान के दावेदार भी अभी से सक्रिय हो गए हैं। जिला परिषद सदस्यों में से जिला प्रमुख और पंचायत समिति सदस्यों में से प्रधान बनेंगे। दोनों ही पार्टियों में जिला प्रमुख और प्रधान बनने के दावेदारों ने अभी से लॉबिंग शुरू कर दी है। प्रमुख प्रधान बनने के दावेदार फिलहाल टिकट के लिए सबसे ज्यादा जोर आजमाइश कर रहे हैं। जिला प्रमुख और प्रधान के दावेदार नेताओं को स्थानीय राजनीति के समीकरणों के हिसाब से भी टिकटों की चिंता है, इसलिए वे अपने सियासी आकाओं के चक्कर काट रहे हैं। दोनों ही दलों में इन दिनों प्रमुख और प्रधान के दावेदारे बड़े नेताओं से मिलकर लॉबिंग में जुटे हैं। बीजेपी में सोमवार तक चलेगा टिकटों के लिए रायशुमारी का दौर बीजेपी 11 अक्टूबर को कुछ जिलों में प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। कई दौर में टिकटों की घोषणा होगी। बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में टिकट फाइनल करने के लिए शनिवार से रायशुमारी का मैराथन दौर शुरू हो गया है। रायशुमारी 3 दिन चलेगी। इस दौरान पहले और दूसरे फेज के चुनावों के लिए उम्मीदवार फाइनल किए जाएंगे। कई जिलों में सहमति बन चुकी है, लेकिन स्थानीय राजनीति को देखते हुए विवाद भी सामने आ रहे हैं। बीजेपी की जिला कोर कमेटी ने तैयार किया पैनल बीजेपी ने पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रभारी, जिला परिषद और पंचायत समिति प्रभारी लगाए हैं। प्रभारियों से चर्चा के बाद जिला कोर कमेटी ने संभावित उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार किया है, इसी पैनल पर रायशुमारी हो रही है। बीजेपी के प्रदेश महांमत्री श्रवण बगड़ी का कहना है कि प्रदेश में सभी की राय से किसी एक नाम को सहमति बनाकर बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा करेंगे। पहले चरण के लिए रविवार को देर शाम तक उम्मीदवारों की घोषणा की कोशिश है। कांग्रेस में जिलों के पैनल पर प्रदेश स्तर पर मंथन कांग्रेस में प्रभारियों ने जिला परिषद और पंचायत समिति मेंबर के उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर प्रदेश स्तर पर सौंपा है। जिलों के इस पैनल पर प्रदेश स्तर पर विचार चल रहा है। चुनावों के लिए बनाए गए जिला-पंचायत समिति प्रभारी इन पैनलों पर चर्चा करके नाम फाइनल कर रहे हैं। सोमवार तक उम्मीदवारों के नाम फाइनल होने के आसार हैं। कांग्रेस में पहले और दूसरे फेज के उम्मीदवारों पर एक साथ मंथन कांग्रेस में पहले और दूसरे फेज के लिए उम्मीदवार फाइनल करने के लिए एक साथ चर्चा हो रही है। कांग्रेस वॉर रूम में इसे लेकर कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। रविवार और सोमवार को भी बैठकों के दौर चलेंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य और प्रमुख-प्रधान का पिछला रिजल्ट… ये खबर भी पढ़ें… कांग्रेस ने पंचायत चुनाव के लिए बनाई कैंपेन कमेटी:गहलोत-पायलट समेत 20 नेता शामिल; आप ने पहली लिस्ट में जारी किए 60 उम्मीदवारों के नाम
