करौली की लांगरा पुलिस ने 3 युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1 देसी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और लोहे के औजार मिले। एक बाइक भी जब्त की गई। लांगरा थाना प्रभारी लाल बहादुर टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर करौली-मंडरायल रोड पर श्यामपुर मोड़ के पास 3 युवकों को रोका गया।
सही जवाब नहीं मिलने पर तलाशी ली गई। धौलपुर के नाहरपुरा गौलारी निवासी धर्मेंद्र उर्फ कल्ला से 1 देसी कट्टा और 2 कारतूस मिले। सूके का पुरा निवासी निरंजन के पास से 2 कारतूस, सब्बल, पेचकस और 2 मास्टर चाबियां मिलीं।
नयापुरा गौलारी निवासी भगवान दास से भी 2 जिंदा कारतूस मिले। तीनों आरोपी हथियार रखने का लाइसेंस नहीं दिखा पाए। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।