वोट चोरी और SIR में कथित गड़बड़ियों के मुद्दे पर विपक्षी सांसद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की तैयारी में जुटे हैं. राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी सांसदों ने संसद के सेंट्रल हॉल में बैठक की. विपक्ष का कहना है कि करीब 300 सांसद राष्ट्रपति से मिलकर अपने क्षेत्रों में सामने आई कथित अनियमितताओं की रिपोर्ट सौंपना चाहते हैं.
