नूरमहल की शिव विहार कॉलोनी में बेखौफ चोरों ने एक बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर में घुसकर बाथरूम के नल, पानी की मोटर से तांबे की वायरिंग और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। मकान मालिक के अनुसार, इस चोरी में करीब ₹20,000 का नुकसान हुआ है। शिव विहार कॉलोनी निवासी मोहिंदर सिंह के बेटे सनी डोल ने बताया कि वे शाम करीब 4 बजे जब अपने बंद पड़े घर की देखरेख के लिए पहुंचे, तो बाहरी मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। जब उन्होंने अंदर जाकर मुआयना किया, तो पता चला कि चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में दाखिल हुए थे। तांबे की वायरिंग व नल उखाड़े, 112 पर दी सूचना घर के अंदर का नजारा देखकर पीड़ित स्तब्ध रह गए। चोरों ने बाथरूम में लगे सिंक के नल और पानी की मोटर से तांबे की पूरी वायरिंग उखाड़कर चुरा ली थी। घटना की भनक लगते ही पीड़ित सनी डोल ने तुरंत 112 पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल करके पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
