राजस्थान के 10 नगर निगमों के लिए हुए चुनाव का सोमवार को रिजल्ट आ गया। जयपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, कोटा में भाजपा मेयर बनाएगी। बीकानेर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला। वहीं, पाली, अजमेर, भरतपुर और जोधपुर में निर्दलीय किंगमेकर रहेंगे। पाली और अजमेर में कांग्रेस और अलवर में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी। जोधपुर में कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर है। भरतपुर में निर्दलीय आगे रहे। जयपुर में 4, कोटा में 3 और जोधपुर में 1 वार्ड का रिजल्ट रोका गया है। यहां री-पोलिंग के बाद रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। अब देखिए चुनाव से जुड़ी फोटो… आज की सबसे बड़ी चुनावी चर्चा… जयपुर में राजस्थान की सबसे बड़ी जीत: वार्ड नंबर 113 से कांग्रेस कैंडिडेट गजनफर अली ने 10014 वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। हॉट सीट माने जाने वाले वार्ड 112 से भाजपा कैंडिडेट और जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल हार गईं हैं। वार्ड नंबर- 35 से भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विमल कटियार भी 1461 वोटों से हारे हैं। जोधपुर में 21 साल की लड़की पार्षद बनीं: वार्ड नंबर 42 से कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष ओंकार वर्मा 279 वोट से चुनाव हार गए हैं। वार्ड 51 से कांग्रेस की 21 साल की कैंडिडेट सरस्वती प्रजापत ने जीत दर्ज की है। वहीं, वार्ड 28 से फुटबॉल नेशनल प्लेयर और भाजपा प्रत्याशी विकास राघवानी जीत गए हैं। वार्ड 99 से कांग्रेस की पूर्व मेयर कुंती देवड़ा को भाजपा की निकिता ने हराया। उदयपुर में दिग्गजों के रिश्तेदार जीते: वार्ड नंबर 73 से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास के भाई की बहू डॉ हितांशी शर्मा ने जीत दर्ज की। कांग्रेस के उदयपुर शहर अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ की पत्नी डा. पूनम कुंवर भी वार्ड 17 से चुनाव जीतीं हैं। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के दोनों दामाद के भाई अतुल चंडालिया ने 78 और आकाश वागरेचा ने वार्ड नंबर 5 से जीत दर्ज की है। जयपुर में 146 सीटों के रिजल्ट घोषित: जयपुर नगर निगम के कुल 150 में से 146 वार्ड के रिजल्ट सोमवार को घोषित हुए। ईवीएम में खराबी के कारण 4 वार्ड के रिजल्ट रोके गए हैं। इन वार्डों के 5 बूथों पर री-पोलिंग के होगी। हालांकि, इसकी डेट अनाउंस नहीं हुई है। आज आए रिजल्ट में 78 पर बीजेपी, 53 पर कांग्रेस और 15 सीटों निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। पूरी खबर पढ़िए… जोधपुर में कांटे टक्कर में फंसी मेयर की कुर्सी: जोधपुर नगर निगम चुनाव के 100 वार्डों में 99 का रिजल्ट घोषित हो गया है। सोमवार को आए रिजल्ट में 44 पर कांग्रेस, 44 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं, 10 सीटों पर निर्दलीय और एक पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) का कैंडिडेट जीता है। एक वार्ड का रिजल्ट रोका गया है। यहां के एक बूथ पर री-पोलिंग के बाद परिणाम घोषित होंगे। यहां मेयर पद के लिए कांटे का मुकाबला है। पूरी खबर पढ़िए… अब देखिए- काउंटिंग से जुड़ी PHOTOS… निकाय चुनाव रिजल्ट पर क्या बोले…

इन नगर-निगमों की खबरें भी पढ़िए बीकानेर। कोटा। उदयपुर। अलवर। अजमेर। भरतपुर। पाली। भीलवाड़ा …. 1. रिजल्ट में ‘काकाजी’ की एंट्री का असर:जनता ने भाजपा-कांग्रेस को डराकर जिताया; 140+ निकायों में निर्दलीय खोलेंगे सत्ता का ताला 2. भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को 1-1 वोट मिला:सीकर में कांग्रेस-निर्दलीय समर्थक भिड़े, पत्थर फेंके; वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस जीती 3. पूर्व सीएम गहलोत और केंद्रीय मंत्री शेखावत अपने वार्ड हारे:पायलट के क्षेत्र में जीती कांग्रेस; राजस्थान निकाय चुनाव में पहली बार ‘आप’ का बोर्ड 4. जयपुर में सुनील-पुनीत-विमल मेयर की रेस में:उदयपुर में कटारिया के रिश्तेदार, कोटा में स्पीकर की पसंद पर लग सकती है मुहर, जानिए निगमों में मेयर के प्रमुख दावेदार 5. भाजपा–कांग्रेस से टिकट लाए, परिवार के वोट भी नहीं मिले:कांग्रेस में पिता–पुत्र और पति–पत्नी की जोड़ी दहाई भी नहीं छू पाई, भाजपा प्रत्याशी को मिला महज एक वोट 6. जयपुर, जोधपुर, कोटा में मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव स्थगित:राज्य निर्वाचन आयोग नए सिरे से जारी करेगा कार्यक्रम, EVM खराबी से रिजल्ट अटका 7. BJP-कांग्रेस के वोट शेयर में 1% से कम अंतर:आरएलपी-आप सहित 5 पार्टियों को नोटा से कम वोट, भाजपा ने कांग्रेस से 566 वार्ड ज्यादा जीते —— नगर-निगम काउंटिंग से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….