पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व के मौके पर मानसा में एक खास ड्रोन शो का आयोजन किया। यह आयोजन नेहरू मेमोरियल सरकारी कॉलेज में हुआ, जहां लोगों को अनोखे और शानदार नजारे देखने को मिले। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम के दौरान रागी जत्थे ने मनमोहक शब्द गायन किया। इससे पूरा माहौल गुरुबाणी से जुड़कर भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. विजय सिंगला की तरफ से जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह भुच्चर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। युवा पीढ़ी को आध्यात्मिक परंपरा से जोड़ने का प्रयास : भुच्चर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आधुनिक तकनीक और महान विरासत को जोड़कर ऐसे नए प्रयास कर रही है। ये प्रयास युवा पीढ़ी को अपनी सामाजिक और आध्यात्मिक परंपरा से जोड़ने में खास भूमिका निभा रहे हैं। भुच्चर ने मुख्यमंत्री पंजाब के इस बेहतरीन प्रयास की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से मानसा जिले के लोगों को नया जोश और प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में उपमंडल मजिस्ट्रेट बलजीत कौर, हरजिंदर सिंह जस्सल, आम आदमी पार्टी महिला विंग की जिला प्रधान शरणजीत कौर, एससी विंग के प्रधान किरतपाल सिंह और नगर काउंसिल के प्रधान भूषण कुमार मत्ती भी मौजूद रहे। इस शानदार ड्रोन शो को देखने और भाई राजिंदर सिंह के रागी जत्थे द्वारा प्रस्तुत शब्द गायन सुनने के लिए बड़ी संख्या में संगत और इलाके के लोग पहुंचे थे। यहां देखें फोटो…
