रूपनगर पुलिस ने 5 लाख रुपये की फिरौती और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हरियाणवी बोली में फोन किया था। पुलिस ने फिरौती मांगने वाले मुख्य आरोपी प्रेम सिंह निवासी गांव बजुर और उसे मोबाइल सिम देने वाले श्याम लाल निवासी गांव नालका, सोलन, हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने दोनों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। शिकायतकर्ता शरनजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकयात में बताया था कि 21 अक्टूबर 2026 को उसकी मां के मोबाइल पर अंबाला के राणा का आदमी बताकर 5 लाख रुपये मांगने की कॉल आई थी। पैसे न देने पर गोली मारने या सड़क हादसे में जान से मारने की धमकी दी गई। पड़ोसी पर लगाया आरोप कॉल रिकॉर्डिंग से खुलासा हुआ कि यह कॉल पड़ोसी प्रेम सिंह ने ही अपनी आवाज बदलकर की थी। प्रेम सिंह पर अंबाला में नशा तस्करी के दो केस पहले से दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में 2-3 अन्य संदिग्धों के शामिल होने की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। मिले सुरागों के आधार पर दो लोगो की गिरफ्तारी की गई है। जल्द पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।