कांग्रेस ने रविवार शाम को दौसा जिले की महवा नगर पालिका के 35 में से 33 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। अब वार्ड नंबर 30 और 31 के प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है। कांग्रेस ने वार्ड 35 से अजय बोहरा को प्रत्याशी बनाया है। अजय बोहरा 2018 के विधानसभा चुनाव में महवा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी थे। बोहरा को 16 हजार 452 वोट मिले थे और चौथे नंबर पर रहे थे। अजय बोहरा के चाचा विजय शंकर बोहरा महवा नगर पालिका के चेयरमैन रह चुके हैं। वार्ड 21 से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नर्बदा देवी गुर्जर के पोते परीक्षित प्रधुमन को प्रत्याशी बनाया है l परीक्षित के चाचा विजेंद्र गुर्जर तंवर भी कांग्रेस से पंचायत समिति सदस्य रहे चुके हैं l उनकी पत्नी संतोष देवी गुर्जर इसी वार्ड से पहले कांग्रेस पार्षद रही हैंl कांग्रेस ने दौसा जिले की मंडावर नगर पालिका में सभी 25 वार्डों में प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। वहीं सीकर जिले की रींगस नगर पालिका में भी कांग्रेस ने 16 प्रत्याशियों की सूची जारी की। रींगस में कुल 35 वार्ड हैं। अब 19 वार्डों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है। महवा नगर पालिका के लिए कांग्रेस की लिस्ट मंडावर नगर पालिका के लिए कांग्रेस की लिस्ट सीकर की रींगस नगर पालिका के लिए कांग्रेस की लिस्ट चौमूं नगर परिषद के 17 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान इससे पहले कांग्रेस ने चौमूं नगर परिषद के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। पहली सूची में 17 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। चौमूं नगर परिषद में कुल 45 वार्ड हैं। पार्टी ने निवर्तमान सभापति विष्णु कुमार सैनी को वार्ड नंबर 24 से टिकट दिया है। वहीं 2 बार कांग्रेस से पार्षद रहे महेश कुमार यादव को वार्ड नंबर 44 से पार्टी ने तीसरी बार मौका दिया है। सायरमल माली को दूसरी बार और राधिका सैनी को लगातार तीसरी बार टिकट दिया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र चौधरी को भी वार्ड नंबर 4 से टिकट दिया है। शैलेंद्र चौधरी की पत्नी ममता चौधरी भी कांग्रेस से पार्षद रही हैं। इसी तरह कालाडेरा नगर पालिका के लिए भी 10 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है। कालाडेरा नगर पालिका में कुल 20 वार्ड हैं। चौमूं नगर परिषद के लिए कांग्रेस की लिस्ट कालाडेरा नगर पालिका के लिए कांग्रेस की लिस्ट बाड़मेर में 2 लिस्ट में 47 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कांग्रेस ने रविवार को बाड़मेर नगर परिषद के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इसमें 7 दावदारों को प्रत्याशी बनाया है। इसमें पूर्व विधायक मेवाराम जैन की करीबी प्रवीण कुमार को वार्ड 30 से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने अब तक 55 वार्डों में से 47 वार्डों में प्रत्याशी घोषित किए हैं। 8 वार्डों में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाकी है। इससे पहले शनिवार रात को कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 40 वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। पूर्व सभापति दीपक माली उर्फ दीपक कुमार को एक बार फिर मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस पार्टी ने IAS और RAS की तैयारी कर रही दो युवतियों को भी कैंडिडेट बनाया है। बाड़मेर नगर परिषद के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट बाड़मेर नगर परिषद के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट पूर्व सभापति का वार्ड बदला बाड़मेर में कांग्रेस की पहली लिस्ट में पूर्व सभापति दीपक माली को कांग्रेस ने फिर से प्रत्याशी बनाया है। हालांकि इस बार उनका वार्ड बदल दिया गया है। वे अब वार्ड नंबर 19 से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, वकील मुकेश जैन को वार्ड नंबर 26 से टिकट दिया गया है। मुकेश जैन इससे पहले भी कांग्रेस से पार्षद रह चुके हैं। वे नगर परिषद में प्रतिपक्ष नेता भी रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस में प्रवक्ता समेत कई पदों पर रह चुके हैं। कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही युवतियों को टिकट कांग्रेस ने बाड़मेर में UPSC की तैयारी कर रहीं अलीशा देव (24) को वार्ड 25 से टिकट मिला है। वहीं, RAS की तैयारी कर रही खुशबू आचार्य (25) को वार्ड 7 से उम्मीदवार बनाया गया। दोनों पहली बार चुनाव लड़ेंगी। नवलगढ़ नगरपालिका के लिए कांग्रेस की तीसरी लिस्ट कांग्रेस ने झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ नगरपालिका के लिए रविवार को तीसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 5 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। इससे पहले शनिवार को कांग्रेस ने 2 लिस्ट जारी कर 40 वार्डों में प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। पहली में 37 और दूसरी लिस्ट में 3 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने वार्ड 1 का प्रत्याशी भी बदल दिया। यहां आरती कुमारी का टिकट बदलकर पूर्व पार्षद के बेटे कैलाश सैनी को टिकट दिया। …. ये खबरें भी पढ़िए… उदयपुर नगर निगम में कांग्रेस के 80 प्रत्याशियों की लिस्ट:शहर जिलाध्यक्ष की पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री की बहू को टिकट; जानें-कौन कहां से कैंडिडेट निकाय चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी:भिवाड़ी नगर परिषद में 28 उम्मीदवारों के नाम घोषित, नवलगढ़ में पति-पत्नी को मिला टिकट डोटासरा-जूली के सामने भिड़े धीरज गुर्जर और रामलाल जाट:कांग्रेस वॉर रूम में गाली-गलौज तक पहुंची बहस; एक-दूसरे पर जमकर कमेंट किए