बीकानेर के PBM अस्पताल की मेडिसिन विंग में मरीज के घरवालों और उसके ससुराल वालों में जमकर लात-घूंसे चले। जिसके हाथ में जो आया, उसे उठाकर एक-दूसरे को मारा। इस दौरान वार्ड से मरीज भाग गए। घटना रविवार की है, इसका वीडियो सोमवार को सामने आया। थानाधिकारी ने बताया- गुरुवार को एक मरीज यहां भर्ती था। रविवार को युवक की पत्नी के साथ कुछ रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे थे। दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी, इसी दौरान विवाद बढ़ गया और नौबत मारपीट तक आ गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को थप्पड़-मुक्के मारने के बाद वार्ड में रखे ड्रिप स्टैंड तक से मारपीट शुरू कर दी गई। ऐसे में मौके पर भर्ती मरीज भी वार्ड से बाहर निकल आए। उनके साथ आए परिजन भी बाहर आ गए। पत्नी पर जहर देने का आरोप पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसकी पत्नी ने उसे जहर दिया है। दोनों के बीच पहले से पारिवारिक विवाद है।