जयपुर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA) की ओर से करवाए जा रहे आयुर्वेदिक पीजी एंट्रेंस एग्जाम के दौरान लाइट चली गई। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड था। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सत्य साईं पीजी कॉलेज का शनिवार सुबह 10:20 बजे कुछ स्टूडेंट्स के सिस्टम बंद हो गए। इसके बाद अभ्यर्थियों ने सेंटर के बाहर हंगामा कर दिया। ऐसे में यहां पहली पारी का एग्जाम रद्द कर दिया। वहीं NTA ने पहली शिफ्ट के आयुर्वेदिक पीजी एंट्रेंस एग्जाम में हुए टेक्विकनल एरर के बाद एग्जाम नहीं दे पाने वाले 49 स्टूडेंट्स के लिए 1 सितंबर को फिर से एग्जाम करवाने की घोषणा की है। यह एग्जाम राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन जयपुर के सेंटर पर होगा। एग्जाम देने पहुंची डॉ सुधा शर्मा ने कहा- एग्जाम का टाइम शनिवार सुबह 10 से 12 बजे तक था। एग्जाम शुरू होने के 20 मिनट बाद अचानक से कई स्टूडेंट्स के कंप्यूटर बंद पड़ गए। हमें एग्जाम इनविजिलेटर (परीक्षा निरिक्षक) ने कहा कि शॉर्ट सर्किट के कारण लाइट चली गई है। थोड़ी देर में आ जाएगी। ऑब्जर्वर डॉ हर्षिता सचदेवा ने बताया- पावर सप्लाई में कुछ दिक्कत थी, इसीलिए आधे कंप्यूटर बंद हो गए थे। पता नहीं कैसे आधे कंप्यूटर काम कर थे। पावर सप्लाई कभी आ रही थी, कभी जा रही थी। इसीलिए कुछ कंप्यूटर काम नहीं कर रहे थे। एनटीए ने परीक्षा कैंसिल कर दी है। दूसरी शिफ्ट में भी हुआ हंगामा दूसरी शिफ्ट में 3 बजे से होम्योपैथिक पीजी का एग्जाम शुरू होने वाला था। इन स्टूडेंट्स की एंट्री 1 बजे तक थी, लेकिन 3 बजे एंट्री दी गई। लेकिन सेकंड शिफ्ट में बायोमेट्रिक सिस्टम काम नहीं करने कि वजह से स्टूडेंट ने एग्जाम हॉल के बाहर हंगामा कर दिया। रविवार को NTA की UGC-NET परीक्षा रद्द हुई थी UGC-NET की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षाएं रविवार को रद्द कर गई थीं। परीक्षा कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) माना कि इन विषयों के प्रश्न पत्र में स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियां थीं। NTA ने कहा- पेपर्स में पहले पूछे जा चुके सवाल दोहराए गए थे। आंसर-की जारी करने के बाद छात्रों ने गड़बड़ियों का जिक्र किया था। इन्हें केवल सवाल हटाकर ठीक नहीं किया जा सकता था। NTA ने तीनों विषयों की दोबारा परीक्षा की तारीख जारी की है। अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं 9 और 10 सितंबर को होंगी। NTA ने 22 से 30 जून तक UGC-NET एग्जाम कराया था। लगातार विवादों में रहा है NTA NTA पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में रहा है। इसी साल 3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा का भी पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद एजेंसी ने 21 जून को री-एग्जाम कराया था। 2024 में भी NEET का पेपर लीक हुआ था। —————————————- ये खबर भी पढ़ें… CBI बोली- NEET पेपर लीक साजिश महीनों पहले हुई:NTA एक्सपर्ट्स पेपर तैयार करते समय सवाल याद कर लेते थे, भास्कर ने 2 महीने पहले कर दिया था खुलासा NEET-UG 2026 पेपर लीक की साजिश परीक्षा से कई महीने पहले रची गई थी। NTA के एक्सपर्ट्स ने पेपर तैयार करने के दौरान ही सवाल याद कर लिए थे। CBI ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल 94 पेज की चार्जशीट में यह दावा किया है। पूरी खबर पढ़ें… 50 दिनों में 19% महंगी क्यों हुई चीनी, क्या और बढ़ेंगे दाम; दुनिया को चीनी बेचने से खरीदने की नौबत कैसे आई पिछले 50 दिनों में चीनी 19% महंगी हो गई है। यह देशभर की सरकारी औसत कीमत है, जबकि कई शहरों में दुकानों पर चीनी 65 से 70 रुपए किलो तक बिक रही है। अब सरकार ने 10 लाख टन चीनी विदेश से आयात करने का फैसला किया है। ऐसे में सवाल है कि ब्राजील के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक भारत अचानक चीनी की कमी में कैसे फंस गया, दाम आगे और बढ़ेंगे या सरकार इन्हें रोक पाएगी। पढ़ें पूरी खबर…