Chandigarh IED Recovery: चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर 43 में इंटर स्टेट बस टर्मिनस (ISBT) के पीछे से एक बैग से संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) और हथियार बरामद करके एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा FIR दर्ज कर ली गई है और जांच चल रही है, साथ ही जांच एजेंसियां बरामद की गई चीजों की जांच कर रही हैं। आशंका है कि भीड़-भाड़ वाले बस टर्मिनस के आस-पास किसी बड़े आतंकी हमले की योजना बनाई जा रही थी।
