ODI World Cup 2027 Format: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2027 ODI (वनडे) वर्ल्ड कप क्वालिफायर की तारीखों को अंतिम रूप दे दिया है. 10 टीमों का यह टूर्नामेंट 22 फरवरी से 23 मार्च 2027 तक खेला जाएगा, हालांकि मेजबान का ऐलान अभी नहीं हुआ है. क्वालिफायर जीतने वाली टीम सीधे वर्ल्ड कप के मेन राउंड में पहुंचेगी, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान की टीमें सुपर सीरीज खेलेंगी.
