सीकर में एक युवक को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने 2 एजेंट्स के खिलाफ उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित पलसाना कस्बे के वार्ड नंबर 18 निवासी मोहम्मद रियाज ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने 2025 में विदेश में नौकरी के लिए करणी मैनपॉवर कंपनी में इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू में पास होने पर कंपने ने उसे वीजा के लिए 50 हजार रुपए जमा कराने के लिए कहा था। कंपनी ने कहा कि जब तक आपका वीजा बनकर आए तब तक आप हमारी कंपनी में ट्रेनिंग कर लो। जिससे विदेश जाने के बाद किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। पैसे मांगने पर झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी ऐसे में रियाज ने भरोसा करके पैसे जमा करवा दिए और कंपनी में ट्रेनिंग करने लगा। वहां उसे रिसेप्शनिस्ट के पद पर रखा गया, जहां उसका काम कंपनी में आने वाले लोगों से बात करना और कंपनी के संचालक राजेश धाभाई और ताराचंद गुर्जर से मिलवाना था। इसके बाद राजेश और ताराचंद लोगों को विदेश भेजने की जानकारी देते थे। कंपनी में कई लोगों ने अपने पासपोर्ट और लाखों रुपए जमा करवाए। वहीं रियाज सहित 7 लोगों ने 7 लाख रुपए जमा करवा दिए।, लेकिन उन्हें विदेश नहीं भेजा गया। रुपए मांगने पर झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी और वहां से भगा दिया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जान जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच बस डिपो चौकी प्रभारी सुखदेव सिंह कर रहे हैं।
