जयपुर। सांभर क्षेत्र में महिला की हत्या और लाखों रुपए की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को मृतका की रिश्ते की भतीजी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। दोनों ने मौज-मस्ती और शराब पार्टी के लिए रुपए जुटाने की नीयत से पहले घर की रेकी की और फिर हत्या कर करीब चार लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जयपुर से गिरफ्तार कर चोरी का अधिकांश सामान बरामद कर लिया है।
