उदयपुर में पटेल सर्कल स्थित संगठन कार्यालय मेंआगामी अधिवेशन की तैयारियों को लेकर अजमेर डिस्कॉम कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, कर्मचारी हितों और अधिवेशन की तैयारियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अधिवेशन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में भारतीय मज़दूर संघ महासंघ पदाधिकारी और सभी जिला अध्यक्ष उपस्थित थे। भारतीय मजदूर संघ हमेशा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए करता रहा संघर्ष जिला महामंत्री कपूर चंद ने बताया कि भारतीय मज़दूर संघ हमेशा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहा है। संगठन का उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। अधिवेशन संगठन की एकता और अनुशासन का परिचायक बनेगा उन्होंने कहा कि आगामी अधिवेशन एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि यह संगठन की एकता और अनुशासन का परिचायक बनेगा। अधिवेशन में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर भविष्य की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों, शाखा प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि अधिवेशन की तैयारियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को संगठन से जोड़ें। बैठक का समापन संगठन की एकता, अनुशासन और कर्मचारी हितों के प्रति लिए संकल्प के साथ हुआ।