जैसलमेर। शहर कोतवाली थाने के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का पिछले छह दिनों से जारी धरना और अनिश्चितकालीन अनशन शनिवार देर रात समाप्त हो गया। जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) की ओर से जारी प्रशासनिक तबादला आदेश में शहर कोतवाल सुरजाराम का जैसलमेर से पाली जिले में स्थानांतरण किए जाने के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गई। तबादले की सूचना मिलते ही धरना स्थल पर मौजूद छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा नेताओं की मौजूदगी में अनशन पर बैठे छात्र नेताओं को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया गया।