झुंझुनूं के सिंघाना में पुलिस को देखकर ठगी का आरोपी फल व्यापारी कमरे में बेड के अंदर छिप गया। जैसे ही पुलिस ने बेड की प्लाई हटाई तो वह मुस्कराता हुआ बाहर निकला। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। आरोपी ने किसान से 90 हजार रुपए में करीब 25 क्विंटल आम खरीदे थे। जिसके पैसे नहीं देने पर किसान ने सिंघाना थाने में मामला दर्ज कराया था। शनिवार शाम को आरोपी को पुलिस ने उसी के घर से पकड़ लिया। आरोपी सिंघाना मंडी में फलों की दुकान लगाता है। सबसे पहले देखिए ये 5 PHOTOS… किसान से आम खरीदें, नहीं चुकाए 90 हजार रुपए सिंघाना थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया-सिंघाना के पथवारी वाला कुआं निवासी राहुल सैनी ने उत्तर प्रदेश के शामली क्षेत्र के किसान से सिंघाना मंडी में आम खरीदें थे। आरोपी ने किसान शराफत अली से 19 जुलाई को एक पिकअप आम मंगवाए थे। 169 कैरेट में कुल 35 क्विंटल आम थे। जिसकी कीमत 1 लाख 30 हजार रुपए थी। 40 हजार रुपए के आम आरोपी ने दूसरे व्यापारी को दिलवाए थे, उसके पैसे किसान को मिल गए। 90 हजार रुपए के 25 क्विंटल आम राहुल ने खुद ने खरीद थे। जिसके पैसे उसने बाद में देने की बात कहीं थी। लेकिन बार-बार मांगने के बाद भी उसने पैसे नहीं दिए तो 27 जुलाई को किसान ने सिंघाना थाने में मामला दर्ज कराया था। आरोपी पुलिस को चकमा देता रहा। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली की आरोपी घर के अंदर ही छिपा हुआ है तो टीम ने दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी घर में ही बेड के अंदर छिप गया। जिसके बाद पुलिस तलाश में वह पकड़ा गया। आरोपी पर चेक बाउंस मामला भी दर्ज थानाधिकारी ने बताया-प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ करीब एक साल पहले चेक बाउंस का मामला भी दर्ज हुआ था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और किसान के पैसे दिलाने के प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने कितने लोगों के साथ ठगी की है।
