Rajasthan Home Stay : राजस्थान सरकार ने पर्यटन क्षेत्र में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजस्थान होम स्टे (पेइंग गेस्ट हाउस) योजना-2026 के तहत होम स्टे के पंजीकरण एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब राज्यभर के इच्छुक गृहस्वामी राजस्थान सिंगल साइन-ऑन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हनुमानगढ़ के जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में बीकानेर से आए पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने नई व्यवस्था की जानकारी दी।