बाड़मेर पुलिस ने बायो डीजल की सूचना पर एनएच 68 पर दो अलग-अलग जगह पर दबिश दी। बाड़मेर गादान इलाके में एक बाड़े में डीजलनुमा तरल पदार्थ बिना लाइसेंस का स्टॉक मिला है। पुलिस ने करीब 1000 हजार से ज्यादा तरल पदार्थ को जब्त किया है। वहीं एक संचालक को डिटेन किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तरल पदार्थ गुजरात से लाकर यहां पर स्टॉक करके अवैध तरीके से बेचते है। फोटो में देखिए पुलिस की कार्रवाई… नेशनल हाईवे 68 पर पर कार्रवाई
डीएसपी(प्रशिक्षु) मंजू चौहान ने बताया- सूचना के आधार पर सदर थाना इंचार्ज देवीचंद ढाका के साथ हमने बाड़मेर गादान एनएच 68 पर बिना लाइसेंस के अवैध डीजलनुमा तरल पदार्थ 3 पिकअप गाड़ी में मिला है। इसको अलग-अलग जगह पर बेचा जा रहा है। हमने यहां से सैंपल लेने के साथ अग्रिम कार्रवाई कर रहे है। फिलहाल एक ही जगह से अवैध माल मिला है। अन्य जगहों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। संचालक जुंझाराम निवासी ढूंढा कवास का रहने वाला है। इसके पास में यह पाए गए थे। करीब 1 हजार लीटर से ज्यादा माल जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि जमीन मालिक भूरसिंह है। यहां पर संचालक जुंजाराम है। फिलहाल संचालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने तरल पदार्थ से भरे ड्रम के साथ तीन पिकअप को जब्त किया है। इन तीनों पिकअप के पीछे सील कर दी गई है। फिलहाल तीनों गाड़ियों को सदर थाना इलाके में खड़ा करवाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।