सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने रात के समय घर में घुसकर 4.50 लाख रुपए चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने शहर में कई बाइक चोरी की वारदात करना भी कबूला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 बाइक भी ज़ब्त की है। आरोपी से और भी कई खुलासे होने की संभावना है। सीकर कोतवाली पुलिस थाने की नॉर्थ चौकी के इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को मोहम्मद नासीर के द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया की 10 जुलाई कि रात करीब 2 से 4 बजे के बीच चोर उनके घर में घुसा और फिर 4.50 लाख रुपए चोरी कर लिए। इस रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू किया गया। आरोपी की तलाश में करीब 150 से 200 सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। इसके बाद अरकान जाकिर(22) निवासी अकबरी मस्जिद के पास मोहल्ला इस्लामपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में इसने कई बाइक चोरी करना भी कबूल किया है। जिसकी निशानदेही पर दो बाइक भी बरामद की गई है। इसके अलावा अन्य भी कई बाइक चोरी की वारदात करना कबूल किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल राजेंद्र की अहम भूमिका रही। मोबाइल छीनकर भागने का मामला,दुकान पर मोबाइल छोड़कर चले गए आरोपी सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में बस डिपो एरिया के पास महिला नर्स का मोबाइल छीनने वाले आरोपियों ने मोबाइल बेचने के लिए एक दुकान पर दे दिया। दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हालांकि दोनों आरोपी मोबाइल देकर वहां से चले गए। जिनकी अब पुलिस तलाश कर रही है। 17 साल की नाबालिग जेवरात लेकर भागी सीकर में 17 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की घर से जाने से पहले लाखों रुपए के जेवरात भी लेकर चली गई। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
